पिथौरा : शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण शीघ्र... - CG Sandesh

पिथौरा : शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण शीघ्र किया जाएगा

माह नवम्बर 2025 के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) अंतर्गत खाद्यान्न वितरण के संबंध में खाद्य निरीक्षक पिथौरा ने बताया कि पिथौरा विकासखंड की सहकारी समितियों द्वारा संचालित 19 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के कारण निर्धारित अवधि में खाद्यान्न वितरण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था।

उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर आवश्यक पत्राचार किया गया। माह नवम्बर 2025 के वितरण के लिए माह दिसंबर 2025 में विकल्प प्रदान किए जाने हेतु दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) को पत्र प्रेषित किया गया था। 

इसके अलावा जिला स्तर से भी संचालनालय को 02 दिसम्बर 2025 एवं 15 दिसम्बर 2025 को पत्र भेजकर माह नवम्बर 2025 के लंबित वितरण के लिए विकल्प उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। जैसे ही संचालनालय स्तर से माह नवम्बर 2025 के वितरण हेतु आवश्यक विकल्प प्राप्त होगा, वैसे ही हितग्राहियों को माह नवम्बर 2025 का खाद्यान्न वितरण शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में हितग्राहियों को जानकारी दी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें