एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएँ, कई मामलों का करवाया निराकरण,... - CG Sandesh

एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएँ, कई मामलों का करवाया निराकरण, शिकायत निवारण शिविर में दुपहिया वाहन से पहुंचे थे जिले के एसपी

सरायपाली. आज 11 सितंबर को स्थानीय आरक्षी केन्द्र में आयोजित अनुभाग स्तरीय शिकायत निवारण शिविर में महासमुंद से दुपहियावाहन में पहुंचे जिले के पुलिस अधीक्षक ने कई पुराने मामलों का निपटारा किया. पहली बार जिला मुख्यालय से सबसे अधिक दूर सरायपालीअनुविभाग में किसी पुलिस अधीक्षक ने मोटरसाइकिल में पहुंचकर सबको चकित कर दिया. शिविर में दो दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई हुई और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निराकरणकिया गया.

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पहली बार तरह का कार्यक्रम आयोजित किए जाने से लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया.शिविर में अनुविभाग के सरायपाली, बसना, भंवरपुर, सिंघोड़ा,बलौदा चौकी के कई पुराने मामले जो आपसी रजामंदी सेनिपटाए जा सकते हैं वे पीड़ित इसमें शामिल हुए. विगत 1 नवंबर2017 को सरायपाली में सवरा समाज द्वारा किए गए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रममें चक्का जाम के चलते 22 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कियागया था. जिसे विगत 10 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री द्वारा सभी केखिलाफ दर्ज किए गए मामले निरस्त करने के लिए निर्देशित किया गया था. इसके वावजूद भी वह खात्मा नही हुआ था, जिसे लेकर सवरासमाज के प्रदेश अध्यक्ष जयदेव भोई ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा करइसका निपटारा करने हेतु अनुरोध किया. जिस पर एसपी ने थाना प्रभारी को तुरंत इसका खात्मा करने के निर्देश दिये.

वहीं वीरेन्द्र नगर की एक महिला ने घर के सामने दरवाजा खोलने मेंहो रही परेशानी को लेकर मानवअधिकार आयोग तक शिकायत की थी, जिसमें एसपी के समझाइश पर आवेदिका समझौता के लिए तैयार हुई. इसके अलावा अन्य कई मामलों का भी निराकरण किया गया.पुलिस अधीक्षक ने सरायपाली एवं बसना के सभी ढाबा संचालकों की भी बैठक रखकर शराब न बेचने की हिदायत दी. इस दौरान एसडीओपी राजीव शर्मा, थाना प्रभारी प्रदीप मिंज, सिंघोड़ा थाना प्रभारी अशोक यादव, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव सहित बसना, भंवरपुर एवं बलौदा के प्रभारी आदि उपस्थित थे.

थाना से लोग भयमुक्त रहें

एसपीआरक्षी केन्द्र में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहाकि थाने को मजबूत बनाने तथा लोगों के बीच पुलिस कासामंजस्य बनाए रखने, लोगों को थाना से भयमुक्त करने के लिए इस तरह की शिविर की शुरूवात जिले में की गयी है. आज पहला शिविर थाना परिसर में ही लगाया गया था. उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि पुलिस हमेशा आपके साथ है. इसतरह का कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को आयोजित कियाजाएगा.

इस दौरान छग चेम्बर आफ कॉमर्स नगर इकाई द्वारा शहर केअंदर से होकर गुजरने वाले बड़े मालवाहक वाहनों कीआवाजाही रोकने एवं शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे कोव्यवस्थित कर चालू करने, सभी बैंकों से सामने वाहनों कीपार्किंग की व्यवस्था सुव्यवस्थित करने एवं स्कूलों के सामनेस्टापर लगाने संबंधी ज्ञापन सौंपा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें