धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल समेत सब कुछ... - CG Sandesh

धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, फसल समेत सब कुछ जलकर राख

जांजगीर-चांपा : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना परसाही में धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा खलिहान और खेत में रखी धान की फसल इसकी चपेट में आ गई। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि किसान की फसल भी नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार किसान सत्तर सिंह कंवर अपने खेत में थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के इंजन से निकली चिंगारी ने सूखी धान की फसल को आग पकड़वा दी। आग फैलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

महिला किसान रूप कुमारी कंवर ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ में धान की फसल लगाई थी, जो पूरी तरह जल गई है। इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और किसान प्रशासन से राहत एवं सहायता की उम्मीद लगाए हुए हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें