CG : ITI में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं-आईटीआई की रिक्त सीटों पर प्रवेष के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी पंद्रह जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
संचालनालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रवेष की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण की चयन सूची सोलह से बाईस जून तक जारी की जाएगी। वहीं, दूसरी चरण की चयन सूची छब्बीस जून से तीन जुलाई और तीसरे चरण की चयन सूची आठ से बारह जुलाई तक जारी की जाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें