राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, अग्रसे... - CG Sandesh

राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला

सक्ती। भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के बयान के विरोध में सक्ती में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर के अग्रसेन चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावी हार से निराश है, जिसका असर उसके नेताओं के बयानों में दिखाई दे रहा है।

वहीं भाजयुमो जिला महामंत्री विराट द्विवेदी ने कहा कि देश की सुरक्षा और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत पहचान प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में संभव हुई है। ऐसे में इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान पूरी तरह निंदनीय हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें