महासमुंद : शहर में जनता से भेंट मुलाकात कर रहे विधायक योगेश्... - CG Sandesh

महासमुंद : शहर में जनता से भेंट मुलाकात कर रहे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा प्रतिदिन शहर के अलग अलग वार्डों में पहुंच रहे हैं। आमजन के बीच पहुंचकर शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। राशन कार्ड, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ले रहे हैं।

इसी तारतम्य में वें वार्ड क्रमांक 25 पहुंचे, जहां वार्डवासियों ने अपनी बातें विधायक के समक्ष रखी। वहीं जिन्हें केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से आवास एवं अन्य सुविधाएं मिल रही है, उन्होंने दोनों सरकारों का आभार भी जताया है।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में हमारी भाजपा की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। यह देखना हमारी जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है कि नहीं।

इसलिए शहर के अलग अलग वार्डों में पहुंचकर इन बातों की समीक्षा कर रहा हूं। साथ ही जहां भी योजनाओं से संबंधित कमी मिल रही वहां सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर उसका जल्द से जल्द निराकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि आमजन के बीच पहुंचने पर उनके द्वारा अपार स्नेह मिल रहा है, जिससे उनके कार्य करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ रही है। आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में विकास गति तेज हो गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी यह सतत जारी रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें