धमतरी से देशभर तक बनेगा रोजगार का सेतु
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और एक निजी संस्था के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत जिले के बेरोजगार युवाओं, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, डिप्लोमा धारकों के साथ ही कुषल और अर्द्धकुषल श्रमिकों को देश के विभिन्न राज्यों में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि जिला प्रशासन युवाओं को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसरों से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें