महासमुंद : जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बाहुल्य गांवों में जनस... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बाहुल्य गांवों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

जनभागीदारी अभियान एवं जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल गांवों में आज से जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पीएम जनमन के 76 एवं धरती आबा अभियान के सभी 308 ग्रामों में व्यापक स्तर पर संतृप्ति शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा पौधरोपण अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता निभाई। स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण एवं अद्यतन की सुविधा प्रदान कर पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया।

इसी क्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गांवों में सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सरपंच-सचिवों, मितानिनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप “सबसे दूर, सबसे पहले” की अवधारणा पर कार्य करते हुए जिले के सभी चिन्हित गांवों में 25 मई तक संतृप्ति शिविर लगाए जाएंगे। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। 

जनसुनवाई कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानों पर प्राप्त आवेदनों को अनिवार्य रूप से स्वीकार किया जाए। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव हो, उनका मौके पर ही समाधान किया जाए तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाए। सभी आवेदनों का पंजीयन कर उनकी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी तथा जनसुनवाई समाप्ति के उपरांत समग्र प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें