CG : कपड़ा बेचने के बहाने रेकी कर करते थे चोरी, 2 गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई के नेहरू नगर इलाके में हुई एक चोरी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 60 लाख रूपये मूल्य का लगभग चार सौ ग्राम सोना और साढ़े तीन लाख रूपये नगद बरामद किए गए हैं।
इस गिरोह ने दुर्ग, भिलाई, नवा रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये आरोपी दिन के समय फेरीवाले बनकर कपड़ा और कंबल बेचने के बहाने रेकी करते थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें