लमकेनी से 4 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने ग्राम लमकेनी के आरोपी फागुराम चौहान से 4 लीटर अवैध शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि ग्राम लमकेनी स्कुल के सामने एक व्यक्ति पीले रंग की जरकीन में शराब लेकर खड़ा था जिसकी सुचना मुखबीर के द्वारा दी गई. सूचना तस्दीक पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति फागुराम चौहान को पकड़ा जिसके पास से एक पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 04 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 400/- रूपये को जप्त कर आरोपी का उक्त अपराध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत कार्यवाही किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें