बसना : ग्राम कुरमाडीह से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : ग्राम कुरमाडीह से अवैध शराब जप्त

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कुरमाडीह से अवैध शराब जप्त किया गया है. यह कार्रवाई 16 मई 2026 को मुखबिर की सुचना पर की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान ग्राम कुरमाडीह में एक घर के बाड़ी में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े.

पकड़े गये व्यक्ति का नाम नरसिंह बरिहा पिता रतू लाल बरिहा उम्र 45 साल, ग्राम कुरमाडीह का निवासी बताया गया है.

जिसके कब्जे से 02 सफेद कलर के 02-02 लीटर वाली प्लास्टिक बॉटल में भरी करीबन 02-02 लीटर अवैध देशी महुआ शराब कुल 04 लीटर कुल 4000 एमएल कीमत 800 रुपये को बरामद कर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें