पटेवा : जबरदस्ती घर घुस कर महिला से बलात्कार का प्रयास करने ... - CG Sandesh

पटेवा : जबरदस्ती घर घुस कर महिला से बलात्कार का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

पटेवा पुलिस ने 14 मई को महिला से बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर अपराध धारा 64/62, 296, 351(3), 127(2), 74, 75(2), 332(ख) बीएनएस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को सुबह करीबन 07:00 बजे प्रार्थिया घर में पानी भर रही थी उसी समय सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा प्रार्थिया के घर जबरदस्ती गाली गलौच, धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा।

उक्त घटना के संबंध में प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर पुलिस ने आरोपी सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा निवासी ग्राम पचरी का कृत्य अपराध धारा 64/62, 296, 351(3), 127(2), 74, 75(2), 332(ख) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा निवासी ग्राम पचरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ़्तार आरोपी -
01- सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें