NH-30 पर आम से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक मौके से फरार
कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 स्थित बहीगांव के पास गुरुवार सुबह आम से भरी एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप में लदा आम सड़क पर बिखर गया। जानकारी के अनुसार, रायपुर की ओर जा रही पिकअप वाहन क्रमांक CG04 QP 1078 की अपना ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
हादसे के बाद चालक मौके से गायब हो गया। सड़क के बीचों-बीच दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े रहने से राहगीरों और अन्य वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सड़क किनारे हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें