15 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

15 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल प्लेटिना क्र. CG06GJ7045 में अवैध शराब बिक्री हेतु ले जा रहा है मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर मोटर सायकल CG 06 GJ 7045 को रोककर चालक को पुछताछ करने पर अपना नाम भीखम खुंटे पिता भुरूराम खुंटे उम्र 29 वर्ष जाति सतनामी साकिन बेलडीही पठार थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी होना बताया. एवं पिछे पीठ पर लटकाए आरोपी भीखम खुंटे के कब्जे से एक काले बैंगनी रंग के बैग के अंदर एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली जरकीन में 10 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई एवं एक 05 लीटर वाली पीले जरकीन में लगभग 5 लीटर देशी महुआ शराब भरा हुआ जुमला मात्रा 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1500 रूपये का मिला. जिसे जप्त कर घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर सायकल क्र. CG 06 GJ 7045 किमती 15000 रू. को भी जप्त किया गया. आरोपी भीखम खुंटे का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें