जैजैपुर से मालखरौदा तक बदमाशों का आतंक..रातभर कारों के शीशे फोड़े..CCTV में बाइक सवार 3 संदिग्ध कैद
जैजैपुर से मालखरौदा तक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने कई चारपहिया वाहनों के शीशे फोड़ दिए। मिशन चौक, पिहरीद और कलमी गांव समेत कई इलाकों में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया गया। सुबह लोगों ने अपनी कारों के टूटे कांच देखे तो इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। आशंका है कि यही आरोपी अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़ करते दिखे।
लगातार हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं मालखरौदा पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें