दुकान की दीवार तोड़कर लैपटॉप और नगदी पार - CG Sandesh

दुकान की दीवार तोड़कर लैपटॉप और नगदी पार

गढफुलझर स्वास्तिक कृषि सेवा केन्द्र में दुकान की दीवार तोड़ कर 7 और 8 की मध्य रात्रि में लैपटॉप और नगदी की चोरी करने का मामला सामने आया है. दुकान के मालिक भूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि जब वह सुबह दुकान खोला तो उसे पता चला कि दीवार में एक बड़ा छेद कर दिया गया है. जिसके बाद वह भागते-भागते पुलिस स्टेशन पहुँचा और चोरी की शिकायत दर्ज करवाया.

चोरो ने दुकान का ताला ना तोड़कर सीधा पीछे के दीवाल में ही एक बड़ा होल कर दिया. और उस होल में घुस कर नगदी रकम और लेफ्टाप पार कर दिया गया है. इसके पहले भी बसना के आसपास दीवाल में छेद करके चोरी की घटना सामने आ चुकी है.

भूपेंद्र सिन्हा ने पुलिस को बताया कि गढफुलझर स्वास्तिक कृषि सेवा केन्द्र गढफुलझर मे है जिसमे दवाई, बीज बिक्री किया जाता है. दिनांक 07.09.2019 एवं 08.09.2019 मध्य रात्रि अज्ञात व्यकित द्वारा पीछे दीवाल को तोड़कर अंदर आकर गल्ले मे रखे 5000 रुपये और लैपटाप 12000 रुपये का चोरी कर लिया गया है.

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राजेश खुटेश्वर द्वारा स्टाफ को मौके पर घटना स्थल भेजा गया और मुआयना कर अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ अपराध धारा 457, 380 भादवि0 कायम कर कार्यवाही किया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें