सरायपाली :  देवलभांठा में गांव के 301 घरों में पहुंच रहा शुद... - CG Sandesh

सरायपाली : देवलभांठा में गांव के 301 घरों में पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है। ग्रामीण जन बताते है कि इससे पहले पानी के लिए हैंडपंप और सीमित जल स्रोतों पर निर्भर रहते थे और आज हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। 

इस योजना के तहत ग्राम के कुल 301 घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए गए, जिससे अब प्रत्येक परिवार को घर बैठे स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के चलते ग्राम देवलभांठा को 10 दिसम्बर 2025 को हर घर जल प्रमाणित घोषित किया गया।

पूर्व में गांव में 4 हैंडपंप और 1 पावर पंप की व्यवस्था थी, लेकिन बढ़ती आबादी और जल की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए हर घर जल योजना के अंतर्गत लगभग 79.68 लाख रुपये की लागत से एक सुदृढ़ पानी टंकी का निर्माण किया गया। 

साथ ही करीब 2960 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पूरे गांव में जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस सफलता के पीछे ग्राम की सरपंच श्रीमती त्रिपुरा बिशी का विशेष योगदान रहा। 

उनके नेतृत्व में ग्रामीणों को जागरूक किया गया और योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। साथ ही गांव में विलेज वाटर एंड सेनिटेशन कमिटी का गठन किया गया, जिससे जल का संचालन और संधारण किया जा रहा है। ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा जल कर (यूजर चार्ज) देने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे योजना की दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहे।

योजना से लाभान्वित हितग्राही श्रीमती सत्यभामा बताती हैं कि पहले उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। अब घर में ही नल से पानी मिलने से उनका जीवन काफी आसान हो गया है और दैनिक दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें