बसना : पेड़ के नीचे अवैध शराब रखकर कर ग्राहक का इंतजार, महिला... - CG Sandesh

बसना : पेड़ के नीचे अवैध शराब रखकर कर ग्राहक का इंतजार, महिला आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम पितईपाली से करीब 7 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम पितईपाली रोड़ किनारे आम पेड़ के नीचे में एक महिला अवैध शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक महिला को पकड़ी, जिसने पूछताछ में अपना नाम प्रेम बाई ओगरे पति नोहर सिंग ओगरे उम्र 30 साल, पितईपाली बसना का निवासी होना बताया.

उक्त महिला से पुलिस ने अवैध शराब रखने के संबंध मे पुछताछ की जिसके कब्जे के एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की जरकीन में भरा करीब 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 1400 रूपया को रखे मिला.

जिसे पुलिस ने जप्त किया और महिला को गिरफ्तार कर आरोपीया पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया,

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें