बसना : खेत में मिली युवती की लाश, फैली सनसनी
बसना विकासखंड के ग्राम पीपलखुटा के खेत में आज सुबह एक युवती की लाश मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो उन्होंने लाश को देखा।
ग्रामीणों के अनुसार युवती की लाश ईमली के पेड़ पर लटकी मिली है, जिसपर फांसी लगाये जाने की आशंका जताई जा रही है। युवती की उम्र करीब 20-21 वर्ष बताई गई।
बताया जा रहा है कि युवती ग्राम छोटेपटनी की निवासी थी। घटना की सूचना गांव वालों ने थाने में दे दी है।
....
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें