महासमुंद : मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर की मारपीट, दी जान से मा... - CG Sandesh

महासमुंद : मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

महासमुंद के सब्जी बाजार में सब सेंटर के वार्ड बॉय पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद नयापारा के रहने वाले अरविंद सेन 19 अप्रैल 2026 को दोपहर 03:30 बजे सब्जी बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान तुमगांव रोड़ ओव्हर ब्रीज पर अरविंद के मोहेल्ले का नोहर कश्यप अरविंद को मोबाईल चोरी किया है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा.

अरविंद ने जब गाली-गलौज करने से मना किया तो नोहर कश्यप ने हांथ मुक्का से अरविंद के चेहरे, कमर एवं दाहिने पैर में मारपीट किया. जिससे उसे चोट आई है. तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस घटना को पंकज वाघमारे ने देखा और सुना है.

वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी नोहर कश्यप के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें