बसना अनुविभाग में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नए आबंटन हेतु... - CG Sandesh

बसना अनुविभाग में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नए आबंटन हेतु 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

 जिले के अनुविभाग बसना अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से शासकीय उचित मूल्य दुकानों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उड़ेला द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान लोहड़ीपुर (कोड 582005046) एवं जमदरहा (कोड 582005045) का समर्पण किया गया है। इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चनाट (पंजीयन क्रमांक 866) द्वारा संचालित दुकान दलदली (गढ़गांव) (कोड 582005032) का भी समर्पण किया गया है। वहीं शासकीय उचित मूल्य दुकान सुखापाली (कोड 582005075), जो पूर्व में ग्राम पंचायत सुखापाली द्वारा संचालित थी, उसे निरस्त कर वर्तमान में शिवम उपभोक्ता भंडार के साथ अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है। इन सभी समर्पित एवं संलग्न दुकानों का पुनः व्यवस्थित आबंटन शासन के निर्देशानुसार किया जाना प्रस्तावित है। सभी उचित मूल्य दुकानों का नवीन आबंटन नियमानुसार पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 9 के प्रावधानों के तहत विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतें एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां, जो उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक हैं, उनसे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इच्छुक संस्थाएं 30 अप्रैल 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना में कार्यालयीन समय के दौरान आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें