अरुणाचल प्रदेश पर चीन की हरकतों को भारत ने किया खारिज - CG Sandesh

अरुणाचल प्रदेश पर चीन की हरकतों को भारत ने किया खारिज


भारत ने चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों, खासकर अरुणाचल प्रदेश के स्थानों को कथित तौर पर नए नाम देने की कोशिशों को सख्ती से खारिज कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत ऐसे किसी भी शरारतपूर्ण प्रयास को पूरी तरह अस्वीकार करता है, जिसमें चीन भारतीय क्षेत्र के हिस्सों को मनमाने और काल्पनिक नाम देने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के कदम झूठे दावों और निराधार कथाओं को गढ़ने के समान हैं और इससे जमीनी हकीकत में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये सभी क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि चीन की ऐसी गतिविधियां दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य और स्थिर बनाने के प्रयासों के विपरीत हैं। भारत ने चीन से आग्रह किया है कि वह ऐसे कदमों से बचे, जो द्विपक्षीय संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं और आपसी विश्वास को कमजोर करते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें