बसना : बंदूक की नोक पर चलवाई जेसीबी, सोशल मीडिया में वीडियो ... - CG Sandesh

बसना : बंदूक की नोक पर चलवाई जेसीबी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत एक ग्राम में बंदूक की नोक पर जेसीबी चलवाने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार भंवरपुर चौकी के ग्राम पुरुसोत्तमपुर में गौंटिया परिवार द्वारा दान में जमीन दी गई थी, जिसपर मार्ग बना हुआ था. लेकिन उसी परिवार के तारक राम पटेल ने कंधे में बंदूक रखकर जेसीबी लेकर वहां पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से सड़क को अपनी खेत में मिला लिया.

इसके बाद पूरा मामला भंवरपुर चौकी भी पहुँच गया है, जहाँ तारक राम पटेल ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की, तो वहीँ ग्रामीणों का कहना है कि बन्दुक की नोक पर स्कूल के सामने जो सड़क थी उसे खेत में मिला लिया है. वहीँ पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही है.

इसके साथ ही घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमे तारक राम पटेल बंदूक लेकर जेसीबी चलवाते दिखाई दे रहे हैं. जिनकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें