बलौदाबाज़ार :- स्कूल में पदस्थ स्वीपरों को 7 माह से नहीं मिला... - CG Sandesh

बलौदाबाज़ार :- स्कूल में पदस्थ स्वीपरों को 7 माह से नहीं मिला वेतन, संघ ने की आंदोलन करने की तैयारी.

बलौदाबाजार जिले के अंर्तगत करीबन 2 हजार स्वीपर पदस्थ है ,जिनको जनवरी माह से अब तक वेतन नहीं मिला है. जिससे स्वीपरों में रोष ब्याप्त है, स्वीपरों को 2 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है लेकिन समय पर नही मिलता, इनका कहना है कि हमारा भी परिवार है और हमें भी घर चलाना होता है. शासन हमारे साथ क्यो भेदभाव कर रही है.

स्वीपर संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग में चौहान से फोन कर बात किया गया तो बताया कि वेतन हमने समस्त विकासखंड में भेज दिया है, और उनके द्वारा क्यो वेतन नही भेजा जा रहा आप उन्ही से पूछो.

कसडोल शिक्षाधिकारी से फोन से संपर्क किया तो फ़ोन कवरेज से बाहर बताया. इस तरह से छोटे कर्मचारोयो को समय मे वेतन नही मिलने से आगामी समय मे आंदोलन किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें