बागबाहरा : मकान के सामने आने जाने वाले लोगो को शराब पीने की ... - CG Sandesh

बागबाहरा : मकान के सामने आने जाने वाले लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्रवाई.

बागबाहरा पुलिस ने एक महिला को अपने मकान के सामने आने जाने वाले लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में कार्रवाई किया है.

प्राप्त जानकरी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से फोन पर सूचना मिला कि आरोपिया लक्ष्‍मी चन्‍द्राकर अपने मकान के सामने वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा मे आने जाने वाले लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहूंचकर घेराबंदी की, जहाँ शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देख कर भाग गये एवं वहां पर एक महिला मिली जिसे लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया. जिसका नाम लक्ष्‍मी चन्‍द्राकर पति स्‍व पन्‍ना चन्‍द्राकर उम्र 50 वर्ष वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा की निवासी बताया गया है.

बताया गया कि उक्त महिला ने लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना बताकर जुर्म स्वीकार किया, पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 01 नग देशी प्लेन शराब का पौवा 80 एमएल शराब भरी हुई कीमती 30 रूपये, 03 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास शराब की गंध आ रही है कीमती 06 रूपये, जुमला कीमती 36 रूपये जप्त कर आरोपीया का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें