CG ब्रेकिंग : पति - पत्नी की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से गांव... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : पति - पत्नी की निर्मम हत्या, डबल मर्डर से गांव में सनसनी

जांजगीर-चांपा। जिले से इस वक्त दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मुलमला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात देर रात की है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


फिलहाल यह डबल मर्डर कई सवाल खड़े कर रहा है क्या यह पुरानी रंजिश का मामला है या फिर किसी अन्य वजह से वारदात को अंजाम दिया गया?

पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल, खपरी गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें