कृषि के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
सरायपाली. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केना के कक्षा नौवीं और दसवीं के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत नियमित अध्ययनरत कृषि ट्रेड के विद्यार्थियों को एक दिवसीय कृषि आधारित औद्योगिक भ्रमण कराया गया. कृषि के लिए प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक विषयों की जानकारी के साथ उनके ज्ञान में वृद्धि हो सके इसके लिए उक्त शैक्षणिक भ्रमण हेतु चार चार समूहों में विद्यार्थियों को बांटा गया था.
विद्यालय के समीपस्थ पटेल नेट हाउस ग्राम चट्टीगिरोला में यह कार्यशाला आयोजित की गई थी. विद्यार्थियों को सब्जियों की खेती हेतु आवश्यक तैयारी एवं बीजों का चयन, खाद, सिंचाई, कीटनाशक के निर्धारित मापदंड, पौधों में होने वाली मौसमी बीमारियों उनके समाधान तथा धान की खेती की संपूर्ण जानकारी को विस्तार पूर्वक प्रायोगिक व तथ्यात्मक रूप से बताया गया.कार्यशाला में सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय के द्वारा फार्म हाउस के संचालक को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इस दौरान व्यावसायिक शिक्षक अश्विनी कुमार यादव एवं संस्था के वरिष्ठ शिक्षकों पीएन बेहेरा, आर एस राय, जी एस होता, अनूप मेश्राम, निर्मल प्रधान, वंदना बढ़घैया, प्रीति उबोवेजा, चेतना निबरगिया, मंजूषा तिग्गा, अनुज बरेठ, योगेश भोई, राकेश प्रधान का विशेष सहयोग रहा. उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र नायक ने दी.