बसना ब्रेकिंग: प्रेमी - प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... - CG Sandesh

बसना ब्रेकिंग: प्रेमी - प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 दिन पहले घर से हुए थे फरार

महासमुंद। जिले के भंवरपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान प्रिया नाग (उम्र 20-21 वर्ष), निवासी सलीया थाना भिलाईगढ़ और सूरज सेन (उम्र 28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ने मुड़ीपार स्थित तालाब के किनारे एक इमली के पेड़ पर दुपट्टा और गमछा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


बताया जा रहा है कि दोनों 2-3 दिन पहले अपने-अपने घर से फरार हो गए थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में विरोध और नाराजगी थी, जिसे इस आत्मघाती कदम की मुख्य वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे मिली, जिसके बाद भंवरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें