CG : ACB की बड़ी कार्रवाई , रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया नगर पालिका का अकाउंटेंट
मनेंद्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट को रंगे हाथों दबोचा, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार से बिल पास कराने के बदले 53,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 20,000 पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि बाकी 33,000 देने के लिए ठेकेदार आज तय समय पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि CMO के निर्देश पर यह रकम अकाउंटेंट सुशील भगत को सौंपी गई।
जैसे ही अकाउंटेंट ने रिश्वत की राशि ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद CMO इसहाक खान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। ACB का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें