सरसींवा के पास सड़क दुर्घटना में 1 बाइक सवार की मौत, तीन घायल... - CG Sandesh

सरसींवा के पास सड़क दुर्घटना में 1 बाइक सवार की मौत, तीन घायल

कल बसना से 4 युवक रायगढ़ चंद्रहासिनी देवी दर्शन के लिए एक बाइक में 4 लोग सवार होकर जा रहे थे. जिसमे वे दुर्घटना के शिकार हो गए. इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य 3 लोग घायल हो गए.  

जांनकारी के अनुसार लगभग कल 3 बजकर 30 मिनट में सरसींवा से 4 किलोमीटर दूर तिलाइपाली के मोड़ के पास मोटरसायकल में सवार इन चार लोगों की विपरीत दिशा से आ रही स्वराज माजदा से टक्कर हो गई. जिसमे बाइक चालक बसना निवासी अली हुसैन 23 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई.


घटना के बाद 3 अन्य घायलों को अम्बुलेंस के मदद से सरसींवा स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया. थाना सरसींवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को चारों बसना निवासी रविदास पिता भीम दास 20 वर्ष, बरम दास पिता शंकर दास 22 वर्ष, आकाश पिता धरम यादव, एवं मृतक अली हुसैन पिता नसीम खान 23 वर्ष. इस हादसे में शिकार हो गए.

तीनो घायलों को 102 में ग्रामीणों के मदद से सरसींवा अस्पताल लाया गया. तीनो के सिर पैर कमर में गंभीर चोट लगी है. घटना के जानकारी मिलते ही सरसींवा पुलिस स्टाफ ने तुरंत घटना स्थल पहुँच कर मृतक के परिजनों को सूचित किया तथा पंचनामा एवं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.


बीती रात दुर्घटनाओं में घायल युवकों को बसना स्वास्थ केंद्र लाने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है चारों युवक एक ही बाइक में सवार थे और बसना के कबीर नगर से थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें