शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को  शिक्षा के... - CG Sandesh

शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षा के क्षेत्र में किये गए योगदान के लिए किया याद.

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी सराईपाली द्वारा सभा का आयोजन कर याद किया गया, तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया.


इस अवसर पर सराईपाली विधायक श्री किस्मत लाल नंद जी ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला ओर बताया कि 5 सितम्बर 1988 को इनका जन्म हुआ था ) भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे. वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे.उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था. उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.


शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद ,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमृत लाल पटेल ,नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना, पार्षद गालिब हुसैन, महेंद्र बाघ ,इसराइल खान , सुभाष प्रधान, कमल अग्रवाल सुरेश पटेल, गोपाल अग्रवाल, दीपक शर्मा ,आरिफ अली पिंकी, सुरेश पटेल ,अमित अहूजा, रामनारायण आदित्य ,मोहसिन मेमन , वसीम हुसैन , फिरोज खान ,दीपक मखीजा, वीरेंद्र यादव मुकेश तांडी बलराम भोई, गौतम चौहान, आदि उपस्थित थे. आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना द्वारा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें