CG : लाठी और फरसे से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, बीच-बचाव ... - CG Sandesh

CG : लाठी और फरसे से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, बीच-बचाव कर रहा साथी घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आ रहा है। इस हिंसक घटना में व्यक्ति पर लाठी और फरसे से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके साथी शरद कौशिक भी आरोपियों के हमले का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

मृतक का नाम मोहन पांडे बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गांव में घटना के बाद से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें