CG : दोस्त ने की दोस्त की हत्या, डभरी में फेंकी लाश, बाहर नि... - CG Sandesh

CG : दोस्त ने की दोस्त की हत्या, डभरी में फेंकी लाश, बाहर निकालने खाली कराया गया पानी

सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है,बताया जा रहा है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को कीचड़ से भरी डभरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 



मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त शीतल की हत्या करने के बाद शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डभरी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए डभरी का पानी खाली कराया जा रहा है, ताकि शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें