देश मे मंदी की आहट को लेकर सराईपाली नगर पालिका के नेता प्रति... - CG Sandesh

देश मे मंदी की आहट को लेकर सराईपाली नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने मोदी सरकार पर साधा निशाना.

देश मे मंदी की आहट को लेकर सराईपाली नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और प्रतिक्रिया दी कि कश्मीर और आर्थिक मंदी दो अलग विषय हैं. कश्मीर में विद्रोही सड़क पर उतरें तो उन्हें बंदूक के जोर पर पीछे ढकेला जा सकता है लेकिन आर्थिक मंदी पर बंदूक कैसे तानोगे ? मंदी के कारण बेरोजगारी बढ़ेगी और लोग ‘भूख-भूख’ करते सड़क पर आएंगे तब उन्हें भी गोली मारोगे क्या ? आर्थिक मंदी पर सरकार के हितैषी चाहे कितना भी उल्टा-पुल्टा कहें तब भी सच के मुर्गे ने बांग दे दी है और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन द्वारा सौम्य शब्दों में कहे गए सच से भी धमाका हो ही गया है.

अर्थव्यवस्था को धीमी पड़ गयी है. देश की आर्थिक नब्ज को हाथ में पकड़कर राजनीतिक व्यवस्था को मनमाने तरीके से हांकना खतरनाक है. उद्योग, व्यापार करने वालों की गर्दन पर छुरी रखने से राजनैतिक पार्टियों को तात्कालिक लाभ हो सकते हैं लेकिन देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है. रैना ने बताया कि 'विगत कई वर्षों से अर्थव्यवस्था का संबंध पार्टी फंड, चुनाव जीतने, घोड़ा बाजार आदि तक के लिए ही शेष रह गया है, इससे ‘देश की व्यवस्था’ नष्ट हो रही है. आर्थिक मंदी पर राजनीति न करें तथा विशेषज्ञों की मदद से देश को संवारें, ऐसा आह्वान मनमोहन सिंह जैसे बुद्धिजीवी व्यक्ति ने किया है. इनकी सलाह को गंभीरता से लेने में ही राष्ट्र का हित है.

नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय देश में आर्थिक मंदी की वजह बन रहे हैं, ऐसा मनमोहन सिंह कह रहे हैं. देश की विकास दर गिर रही है. उत्पादन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी घट गई है तथा लाखों लोगों पर नौकरी गंवाने का संकट आ गया है. फिर भी यह हालात सरकार को भयावह नहीं लगते, ऐसी अवस्था हैरान करनेवाली है. देश की पहली महिला रक्षा मंत्री सीतारमण की पहले सराहना हुई. देश की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में उन पर की गई पुष्पवर्षा के फूल अभी भी सूखे नहीं हैं. परंतु सक्षम महिला होना तथा देश की अर्थनीति को पटरी पर लाने में फर्क होता है.

देश की पहली महिला वित्त मंत्री को कहीं भी आर्थिक मंदी नजर नहीं आती तथा देश में सब कुशल-मंगल है, ऐसा उनका कहना है. आर्थिक ‘मंदी’ पर वह कई बार मौन ही बरतती हैं. नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना ने कहा कि सरकार को देश की गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए सभी विशेषज्ञों की राजनीतिक दलों की राय लेनी चाहिए ओर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने के लिए हर उचित कदम उठाना चाहिए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें