सरायपाली : मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में अपराध दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में अपराध दर्ज

सरायपाली थाने में मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में अपराध दर्ज करवाई गई है.

वार्ड नंबर 07 ताजनगर झिलमिला निवासी सुदर्शन यादव ने बताया कि वह होटल का व्यवसाय करता है, तथा 04 मार्च 2026 को दोपहर को 01:30 बजे कल्लू डबरी तालाब में नहाने जा रहा था. तब देखा कि उसके दोस्त अमजद खान को अमित उसके मोहल्ले का व्यक्ति मारपीट कर रहा था. जिसे सुदर्शन जाकर बीच बचाव किया तो अमित के द्वारा मुझे भी गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर किसी नुकीली वस्तु से उसके बाएं आंख के नीचे में मार दिया, जिससे चोंट आकर खून निकलने लगा.

इसके बाद अमजद के साथ अमित को समझाये तो वह अपने घर चला गया, और सुदर्शन भी नहाकर अपने घर चला गया. फिर शाम 04:30 बजे मोहल्ले का हितेश वैष्णव सुदर्शन के घर के पास आया और बोला कि मेरे दोस्त अमित के साथ विवाद क्यों किये हो कहकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और घर के सामने उसकी मोटर सायकल स्प्लेन्डर प्लस क्रमांक CG 06 GZ 0577 खड़ी थी उसे तोड़फोड़ किया. जिससे सुदर्शन की मोटर सायकल के किलोमीटर वाला कांटा एवं पेट्रोल बताने वाला कांटा टूट कर नुकसान हो गया. उसके बाद हितेश वैष्णव वहां से चला गया.

इसके बाद शाम लगभग 05:30 बजे सुदर्शन सामान खरीदने जा रहा था तो देखा कि कल्लू डबरी मंदिर के पास हितेश वैष्णव, अमित एवं सुन्दर राजपुत द्वारा जोसेफ हियाल व चेतन राठिया एवं रमेश कुमार नायक को तुम तीनो सुदर्शन यादव के दोस्त हो उनका साथ देते हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का डंडा व किसी नुकीली वस्तु से मारपीट किये, जिससे जोसेफ को पीठ, एवं बाएं हाथ में, चेतन राठिया को पीठ, रमेश नायक के पीठ में चोंट लगा है.

रमेश कुमार नायक के स्कूटी एक्टीवा क्रमांक CG 11 AX 0704 को सुन्दर राजपुत द्वारा डंडा से तोड़ फोड़ किया जिससे एक्टीवा के सामने का वायजर, हेडलाईट, मडगार्ड, क्लच वायर, आईना टूटकर नुकसान हो गया है.

मामले में आरोपीयों के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(2)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें