सफाई कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन - CG Sandesh

सफाई कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सरायपाली. अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा दो सूत्रीय मांगो को लेकर क्षेत्रीय विधायक किस्मतलाल नंद को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की गई है. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश बाघ ने बताया कि प्रदेश के समस्त शासकीय स्कूलों में 50 हजार से अधिक स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जो बहुत ही कम मानदेय 1900 रूपए पर कार्य कर रहे हैं.


इससे सफाई कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. उनके द्वारा 2 सूत्रीय मांग जिसमें पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देने एवं युक्ति युक्तकरण के तहत प्रभावित स्कूलों में निकाले गए कर्मचारियों को नवीन पद स्वीकृत कर वापस कार्य पर रखने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा गया है. इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सचिव प्रवीण चंद्र सेठ, कोषाध्यक्ष कन्हैया दास, पूर्व अध्यक्ष ठण्डाराम यादव, धन्नु लकड़ा, गणेश उरांव, मेघनाथ, प्रेम आदि उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें