CG : हसदेव नदी में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी - CG Sandesh

CG : हसदेव नदी में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा। जिले के लछनपुर क्षेत्र में हसदेव नदी में एक महिला का शव तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी किनारे घाट के पास शव और लावारिस स्कूटी देख पुलिस को तुरंत सूचना दी।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वाहन नंबर के आधार पर मृतका की पहचान सरोज अग्रवाल के रूप में की गई है, जो लछनपुर स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी की निवासी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की तहकीकात में जुटी है। घटना के आसपास इलाके में सुरक्षा और जांच की कार्रवाई जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें