छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुनवाई हुई... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुनवाई हुई स्थगित

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को 25 फरवरी बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षागत कारणों से हाईकोर्ट में सुनवाई स्थगित कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा सहित सभी न्यायाधीश अपने कोर्ट रूम में बैठकर प्रकरणो की सुनवाई कर रहे थे। 

इसी दौरान ईमेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला। रजिस्ट्रार जनरल ने जिला और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ता हाईकोर्ट परिसर सहित प्रमुख जगहों की तलाशी में जुट गई। हाईकोर्ट परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की तलाशी ली गई। वहीं, हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें