दरवाज़ा खटखटाकर अज्ञात व्यक्ति ने फोड़ा महिला का सर, जुर्म दर्... - CG Sandesh

दरवाज़ा खटखटाकर अज्ञात व्यक्ति ने फोड़ा महिला का सर, जुर्म दर्ज

सिंघोडा थाना में 31 अगस्त को गंगाबाई सिदार पति स्व0 सुशील कुमार सिदार उम्र 50 साल थाना सिंघोडा में रिपोर्ट लिखवाने आयी थी. जिसके सिर में चोट लगने एवं अधिक रक्त स्राव होने से उसे तत्कालिक सीएचसी सरायपाली भेजा गया. सीएचएसी सरायपाली में गंगाबाई का प्राथमिक ईलाज करवाया गया और उससे घटना से सम्बंधित कथन लिया गया.

गंगाबाई ने पुलिस को बताया है कि 31 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे जब वह अपने घर में थी तभी उसे दरवाजा खटखटाने की आवाज आयी. और जब दरवाजा खोल कर उसने देखा तो एक लडका उम्र करीब 25 साल सांवला पतला टी शर्ट और लूंगी पहना था. गंगाबाई ने बताया कि वह युवक उसे देखकर कहने लगा कि मैं मोखापुटका के चंदवा का बेटा हुं मैं तुमको पहचानता हूं तब जिस पर गंगाबाई ने कहा कि मैं तुमको नही पहचानती हूं.

इसके बाद युवक ने गंगाबाई से पानी लाने को कहा और जब गंगाबाई घर के अंदर से पानी लेकर आई तो देर से पानी लेकर आती हो कहकर उसके साथ गाली गलौच कर पास पडे ईट को उठाकर गंगाबाई के सिर में मार दिया. जिससे उसके सिर से खुन निकलने लगा तब वह जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाई इतने वह अपनी मोपेड को लेकर भाग गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें