सांकरा : फसल खराब होने पर विवाद, किसान ने दर्ज करायी FIR - CG Sandesh

सांकरा : फसल खराब होने पर विवाद, किसान ने दर्ज करायी FIR

दवा छिड़काव से फसल बर्बाद होने की आशंका

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम ‍सावित्रीपुर टुकडा में फसल ख़राब होने की बात पर हुआ विवाद थाने पहुँच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक किसान की फसल किसी कारण से ख़राब हो गई है. किसान ने संदेह जताई है कि उनके गाँव के दो लोगों के द्वारा दवाई छिडकाव करने की वजह से उसकी फसल बर्बाद हुई है. इस बात पर विवाद होने पर किसान ने थाने शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम ‍सावित्रीपुर टुकडा निवासी किसान अलेख खुंटे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसने गांव में स्थित अपने खेत करीबन 01 एकड़ में इस वर्ष उड़द और मूंग की फसल लगाईं थी, जो किसी कारणवश खराब हो गई है. 

अलेख को शंका है कि गांव के दयालाल कोसरिया व उत्तम घृतलहरे ने उसके खेत में कोई दवाई का छिडकाव कर दिया है. इस वजह से फसल खराब हो रही है. इस बात को अलेख मोहल्ले के कुछ लोगों को बोला. इसी बात को लेकर उत्तम घृतलहरे, दयाराम कोसरिया और उसकी पत्नी अघन बाई कोसरिया ने अलेख को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी उत्तम घृतलहरे, दयालाल कोसरिया और अघन बाई के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें