ख़तरनाक स्टंड मौत के कुआँ को बन्द करने के लिए दिया गया आवेदन.
मनोरंजन के नाम पर सरायपाली शहर में वर्षो से मीना बाजार का आयोजन होता आया है. आस-पास के ग्रामीण और शहर के लोग महीनों तक रोज हजारो की संख्या में मीना बाजार पहुँच कर परिवार सहित इसका आनंद लेते है.
मीना बाजार में छोटे-बड़े खेल और मनोरंजन के भरपुर साधन रहते है. मीना बाजार में बहुत ही भारी संख्या में लोग पहुँच कर आनंद लेते ही है साथ ही साथ खरीददारी भी होती है.लेकिन इन्ही मनोरंजन के साधन में से एक है मौत का कुआँ, जिसका नाम ही मौत का कुआँ हो उसका खेल कितना खतरनाक होगा इसका अंदाजा लगाना वहां देखकर ही पता चलता है.सरायपाली में बीते कई वर्षों ने हो रहे इस मीना बाज़ार के कार्यक्रम में मोटरसायकल के खतरनाक स्टंड के कारण कई प्रकार का दुर्घटना और हादसे भी हुए है. जिसके बाद शहर के जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने शहर के मिना बाजार के मौत का कुआँ को बंद करवाया था.
इस वर्ष फिर सरायपाली में मीना बाजार लगाया जा रहा है. जहाँ स्टंट के नाम पर मौत का कुआँ लगवाया जा रहा है. जिसे बंद करवाने के लिए कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल ने एसडीएम सरायपाली और थाना प्रभारी को आवेदन देकर मौत के खेल को अनुमति प्रदान नही करने की मांग की है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें