पिथौरा : रोड़ क्रॉस करते वक्त हादसा, मौत - CG Sandesh

पिथौरा : रोड़ क्रॉस करते वक्त हादसा, मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के NH 53 रोड गढबेडा पडाव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चांदापारा गढबेडा निवासी भावसिंग ध्रुव 10 फरवरी को शाम के समय NH 53 रोड गढबेडा पडाव के पास रोड़ क्रॉस कर रहा था. 

इसी दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 3178 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 3178 के चालक के विरूद्ध धारा 281,106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें