देवसराल की टीम ने जीता मटका फोड़ प्रतियोगिता, साढ़े चार घण्टे ... - CG Sandesh

देवसराल की टीम ने जीता मटका फोड़ प्रतियोगिता, साढ़े चार घण्टे तक चलता रहा मटका फोड़ कार्यक्रम

सरायपाली. कांवड़िया संघ जय स्तंभ चैक के द्वारा जन्माष्टमी के छठवें दिन कल 29 अगस्त को दसवें वर्ष स्थानीय जय स्तंभ चैक में मटका फोड़ प्रतियोगिता का वृहद आयोजन किया गया, जिसका आनंद लेने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक शामिल हुए. हाईड्रा की सहायता से मटके को जमीन से लगभग 25 फीट की

ऊँचाई पर बांधा गया था. जैसे-जैसे मटके के पास युवक पहुंचते थे करतल ध्वनि से दर्शक भी उनका अभिनंदन करते थे. आखिरकार देवसराल सांकरा की टीम सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए छठवें प्रयास में मटकी को फोड़ने में सफल हुए.उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 19701 रूपये की नगद ईनामी राशि प्रदान की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद एवं उनकी धर्मपत्नी, विशिष्ट अतिथियों में अमृत पटेल, सीता अमृत पटेल, रामनारायण आदित्य आदि उपस्थित थे. इसके अलावा कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए शाम से ही दर्शक पहुंच गए थे.


मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस वर्ष कुल 3 टीमें देवसराल, अखराभांठा और चट्टीगिरोला की टीम यहाँ पहुंची थी. मटकाफोड़ कार्यक्रम की शुरूवात छोटे बच्चों की प्रतियोगिता से हुई. जिसमें छोटे बच्चों ने आँख में पट्टी बांधकर डंडे से मटका फोड़ा. उन्हें 101 रू का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. मुख्य प्रतियोगिता के लिए पहले से निर्धारित प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपए तथा द्वितीय पुरस्कार 7100 रूपए रखा गया था. लेकिन वहां मौजूद गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों द्वारा मटका फोड़ में लगे युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए प्रथम पुरस्कार की राशि को बढ़ाकर 19701रू तक कर दिया गया था.


इस वर्ष कार्यक्रम के दौरान मौसम सुहावना रहने से दर्शकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया. जैसे-जैसे मटका फोड़ने के लिए पिरामिड बनाकर युवक ऊपर मटके के पास पहुँचते थे, आसपास चारों ओर से बारिश की तरह पानी की बौछारें उनपर डाली जाती थी. सभी दलों ने मटका फोड़ने के लिए अथक प्रयास किया लेकिन अंत में सफलता देवसराल की टीम को मिली.

प्रथम पुरस्कार के लिए देवसराल की टीम को छरू राउण्ड के प्रयास के बाद सफलता मिली. इस वर्ष द्वितीय पुरस्कार का वितरण नहीं किया गया. क्योंकि पहले से ही देवसराल की टीम पानी की बौछारों के साथ चैथे राउण्ड के प्रयास में ही मटकी के पास पहुँच गए थे, लेकिन फोड़ने में असफल रहे और रस्सी टूट गई. नीचे गिरकर मटका भी फूट गया. सभी दर्शकों के लिए की गई थी गरम भजिये की व्यवस्था हजारों की तादाद में पहुंचे दर्शकों के लिए गरमा-गरम भजिया की व्यवस्था कांवरिया संघ द्वारा शाम 6 बजे से ही शुरू कर दी गई थी. इस बार मटका फोड़ कार्यक्रम रात 9 बजे के पहले ही समाप्त हो गया. मटका फोड़ में लगे युवाओं को चोट न पहुंचे इसके लिए जमीन के ऊपर भूसा डाला गया था.

कार्यक्रम के दौरान पुलिस के द्वारा सभी ओर बेरिकेट लगाकर चाक चैबंद व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांवरियां संघ की ओर से पुलिस प्रशासन सहित नगर पालिका, विद्युत विभाग, हाइड्रा देने के लिए श्याम हाइड्रोलिक, सभी नागरिकगण आदि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें