सरायपाली : टेबलेट की तस्करी करते युवक को पुलिस ने दबोचा - CG Sandesh

सरायपाली : टेबलेट की तस्करी करते युवक को पुलिस ने दबोचा

बलौदा थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट नाका सिरपुर के पास पुलिस ने टेबलेट की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को प्रतिबंधित टेबलेट की तस्करी के सम्बन्ध में मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस ने सिरपुर के फॉरेस्ट नाका के पास बाइक एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 7940 को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. 

पूछताछ में बाइक सवार शेख रेहान पिता शेख शाहिद उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 06 इस्लाम मोहल्ला, सरायपाली ने नशीली टेबलेट पदमपुर उडीसा से बिक्री करने टेबलेट लाना स्वीकार किया.
आरोपी शेख रेहान के कब्जे से 899 नग Nitrazepam tablet IP (Nitrosun 10) कीमती 6571.69 रूपये, एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. CG 06 GT 7940 पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 20000 रूपये, मोबाईल कीमती लगभग 5000 रूपये जुमला कीमती 31571.69 रूपये जप्त किया गया. मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 21 NDPS ACT के तहत अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें