बसना : स्मार्ट सीटी के पास खड़ी बाइक चोरी - CG Sandesh

बसना : स्मार्ट सीटी के पास खड़ी बाइक चोरी

बसना के स्मार्ट सीटी के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम जम्हारी (सरायपाली) निवासी विजय कुमार सतपथी 22 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG06HE1500 से अपने काम से स्मार्ट सीटी बसना गया था. मोटर सायकल को स्मार्ट सीटी के बाहर खड़ी किया था.

दोपहर करीबन 2 बजे वापस आया तो देखा उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी. चोरी हुई बाइक की कीमत करीबन 25000 रूपये बताई गई.

आस पास पता तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर थाने में शिकायत की गई, जिस पर पुलिस ने 4 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें