CG : जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, कीमत तय करने की प्रक्रिय... - CG Sandesh

CG : जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, कीमत तय करने की प्रक्रिया होगी पारदर्शी और सरल

छत्तीसगढ़ के धमतरी, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले में आज से जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू हो गई हैं। केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने इन जिलों के संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में संपत्ति की कीमत तय करने की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा सरल हो जाएगी। 

नई दरों की जानकारी जिला पंजीयन कार्यालयों और विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। राज्य शासन के अनुसार अन्य जिलों के प्रस्तावों पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में बीते 20 नवंबर से नई गाइडलाइन दरें लागू की गई थीं। इसके बाद जिला मूल्यांकन समितियों को स्थानीय जरूरत के अनुसार दरों में बदलाव के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें