CG : रील बनाने से मना करता था पति, नाराज पत्नी ने कर ली आत... - CG Sandesh

CG : रील बनाने से मना करता था पति, नाराज पत्नी ने कर ली आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति और पत्नी के बीच जबरदस्त विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 02 बच्चो की माँ ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दरअसल अंजलि साव जो की भिलाई के छावनी में अपने पति पप्पू साव और 2 बच्चो के साथ रहती थी, अंजलि इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय थी और हमेशा रील और वीडियो बनाया करती थी, लेकिन उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था, इसी बात को लेकर अंजलि और उसके पति पप्पू के बीच हमेशा विवाद होता रहता था, अंजलि और उसके पति पप्पू साव के दो बच्चे भी है, वहीं पप्पू साव एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, पप्पू अंजलि को हमेशा इंस्टाग्राम से अपना अकाउंट डिलीट करने के साथ-साथ रील बनाने से रोका और मना किया करता था, जिसके कारण पिछले कुछ महीनो से दोनों के बीच लगातार मारपीट भी होती थी।  

इसी बीच सुबह पप्पू सुबह अपने काम पर चले गया और बच्चे और ट्यूशन चले गए, लेकिन जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि उनकी मां अंजलि की लाश पंखे से लटक रही है, जिसके बाद बच्चों ने फौरन इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और उसके शव को नीचे उतार कर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तो वहीं अब पुलिस उसके पति पप्पू साव से पूछताछ करने के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें