महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर लंगेह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे। हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही देश-प्रदेश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। इसके पूर्व कलेक्टर लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नवंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, सृष्टि चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें