बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर, नहीं हो रहा कामकाज
बैंकों के अधिकारी- कर्मचारी आज यानी 27 जनवरी को हड़ताल पर हैं, जिससे बैंक के कामकाज आज नहीं हो रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5 दिन काम करने का नियम तुरंत लागू करने की मांग की है. बताया गया कि इस नियम को बीमा क्षेत्र में लागू किया जा चुका है.
शनिवार से बंद है बैंक
24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद था. उसके बाद 25 जनवरी को रविवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंक बंद थे. अब आज 27 जनवरी को हड़ताल होने बैंक बंद है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें