रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू, IPS डॉ संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस कमिश्नर
राजधानी रायपुर में 23 जनवरी से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हो गई है। रायपुर के पहले पुलिस आयुक्त के रूप में आईपीएस डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कमिश्नर कार्यालय में आज अपना पदभार ग्रहण किया। आईपीएस शुक्ला इससे पहले बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी प्रमुख और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक तथा रायपुर में एएसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
2004 बैच के आईपीएस शुक्ला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दो बार राष्ट्रपति मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली में रायपुर शहर के 21 थानों और रायपुर ग्रामीण के 12 पुलिस थानों को शामिल किया गया है। रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली के लिए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी गई हैं.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें